फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सरोरा, मिलाना समेत कई गांवों के खेतों में घुसा हिंडन नदी का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। पहाड़ों पर भारी बारिश के कारण हिंडन नदी उफान पर है तो सरोरा व मिलाना समेत कई गांवों के खेतों में हिंडन नदी का पानी घुस गया है। इससे किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण सरोरा, मिलाना, तमेलागढ़ी समेत अन्य गांवों के खेत में खड़ी गन्ने, ज्वार व लौकी समेत अन्य फसल जलमग्न हो गई है। सरोरा गांव के किसान सूरजपाल, संजय, राजकुमार, मुकेश, राजेंद्र, प्रमोद, अमन कुमार मिलाना गांव के मांगे। तहसीम, रहीसू, इकबाल व आशिक आदि ने बताया कि उनकी सैकड़ों बीघा जमीन पर खड़ी फसल बर्बाद होने की कगार पर है। इससे किसानों को लाखों रुपये नुकसान हो गया। उन्होंने अफसरों से नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें