फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से ठंड बढ़ी, हवा से खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद हो गई बत्ती गुल
विज्ञापन

बागपत। एकाएक मौसम बदला और करीब डेढ घंटे तक बरसात हुई। बारिश से ठंड बढ़ गई। हवा चलने से गन्ने की फसल को खतरा है। बारिश के कारण हाइवे पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम सात बजे एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाए और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बरसात करीब डेढ़ घंटे तक हुई। बारिश के कारण सड़कों पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। पारा लुढ़क जाने से ठंड भी बढ़ गई है। बारिश और हवा के कारण बिजली गुल हो गई। देर रात तक करीब तीन घंटे बाद भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी थी। बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के प्रभारी डॉ गजेंद्र चौधरी का कहना है कि बारिश के साथ तेज हवा इस वक्त गन्ने की फसल के लिए नुकसानदेह है। फसल तैयार, खेतों में पानी भर जाने के बाद हवा अगर चली तो फसल गिर जाएगी। जिससे किसानों को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें