रेलवे क्रासिंग के अंडरपास में हुए जलराव से गुजरते किसान।
- फोटो : BAGHPAT
बारिश होते ही पानी से लबालब हुआ रेलवे अंडरपास
अग्रवाल मंडी टटीरी। सोमवार को सुबह के समय हुई बरसात के बाद ब्राह्मण पुट्ठी गांव में रेलवे अंडरपास में जलभराव हो गया है। इससे वहां से गुजरने वाले लोगों को पानी से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। समाजसेवी मनीष पंडित ने लोक सूचना अधिकारी रेल मंत्रालय उत्तर रेलवे से अंडर पास में पानी की निकासी की व्यवस्था सहित छह बिंदुओं पर सूचना मांगी है।
उन्होंने बताया कि अंडर पास में बरसात का पानी भर गया है। वहां से निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ने एक भी अंडर पास में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नही कराई है, इससे लोग परेशान हैं। उन्होंने विभाग से सूचना के अधिकार के तहत दिल्ली- शामली रेल मार्ग पर मानवरहित रेलवे क्रासिंग व रेलवे फाटक को अंडर पास में तब्दील किया। उन्होंने अंडर पास किस कंपनी द्वारा बनाए गए उस कंपनी का पूरा विवरण, अंडर पास बनाने के लिए कंपनी को दी धनराशि का भुगतान कब और कैसे किया और कितना भुगतान बकाए के अलावा टेंडर की प्रमाणित प्रतिलिपि, अंडर पास का निरीक्षण किस अधिकारी द्वारा किया गया और अंडर पास में बरसात के पानी की निकासी के लिए क्या प्रबंधन किया गया है की जानकारी मांगी है।