फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के पंप ऑपरेटर की मौत

विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी की रेलवे कालोनी में पंप ऑपरेटर की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के पंप ऑपरेटर की मौत
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। रेलवे स्टेशन के पंप ऑपरेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव रेलवे के क्वार्टर में फंदे पर लटका मिला। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
फखरपुर गांव का रहने वाला 58 वर्षीय वीरपाल रेलवे स्टेशन पर पंप ऑपरेटर था। रेलवे के क्वार्टरों में पानी सप्लाई की वीरपाल की जिम्मेदारी थी। लेकिन क्वार्टरों में रविवार को पानी की सप्लाई नहीं हुई तो लोग उससे पानी की सप्लाई करने के लिए कहने गए। लोगों ने उसके क्वार्टर पर जाकर देखा तो दरवाजा खुला हुआ था और उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही हैं। लोगों ने आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई है। परिजनों ने मामले की जांच करने की मांग की।
विज्ञापन

दो दिन पहले क्वार्टर में लगी थी आग
पंप ऑपरेटर वीरपाल के क्वार्टर में शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई थी। जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। आग के कारणों का भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

एक दूसरे पर टालती रही जीआरपी व कोतवाली पुलिस
रेलवे स्टेशन के क्वार्टर में पंप ऑपरेटर की मौत होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जीआरपी क्षेत्र बताकर वापस लौट गई। उधर जीआरपी के अधिकारी कोतवाली पुलिस क्षेत्र की घटना बताते रहे। जिस कारण घंटों तक शव कमरे में ही रखा रहा। बाद में कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

अग्रवाल मंडी टटीरी की रेलवे कालोनी में पंप ऑपरेटर की मौत के बाद जांच करते पुलिसकर्मी- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें