दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर रेलवे की ओर से 2020 में कोरोना काल में बढ़ा गए न्यूनतम किराए को कम करने का फैसला लेकर यात्रियों को बड़ी राहत दी गई है। कोरोना काल में रेलवे ने न्यूनतम किराए को 10-15 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये कर दिया था, लेकिन अब फिर से न्यूनतम किराया 15 रुपये कर दिया गया है। इससे अलग-अलग गंतव्य की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा लाभ हुआ है।