फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कोहरे के कारण रेल यातायात व्यवस्था रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को रेल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सहारनपुर से चलकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 64091 सुबह 5:59 बजे की जगह 6:50 बजे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन संख्या 64023 सुबह 7:01 बजे के स्थान पर 8:10 बजे पहुंची। ट्रेन संख्या 74021 सुबह 8:56 बजे के बजाये दस बजे पहुंची। इनके अलावा दिल्ली से चलकर सहारनपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 64025 सुबह 10:16 बजे के स्थान पर 11:10 बजे पहुंची। ट्रेन लेट होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। काफी यात्री निजी वाहनों, बसों के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंचे। अजय, विनय, सचिन, अमर समेत अन्य यात्रियों का कहना था कि कोहरे के कारण जनवरी में रोजाना ट्रेन लेट होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन




वर्जन

कोहरे के कारण ट्रेन कई बार लेट हो जाती है। साफ मौसम में अधिकतर ट्रेनें समय से संचालित होती हैं। -सुरेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक बड़ौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें