फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक गलाने की फैक्ट्री में छापा

Fri, 29 Dec 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अग्रवाल मंडी टटीरी
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी में फैक्ट्री में रखी पाॅलीथिन गलाने की मशीन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव ने पॉलीथिन और प्लास्टिक को गलाकर प्लास्टिक के गुटके बनाने की फैक्ट्री में छापा मारा और फैक्ट्री को बंद कराया। उन्होंने  कहा यदि दोबारा काम किया तो कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को उन्हें कस्बे के लोगों ने शिकायत कर अवगत कराया कि पॉलीथिन प्लास्टिक को गलाकर प्लास्टिक के गुटके बनाने का कार्य किया जाता है। इससे क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ रहा है। बीमारियां होने का खतरा बना है। जनहित में इसे बंद कराया जाए। शिकायत के बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। पॉलीथिन को गलाने के कार्य को बंद कराया। 

उन्होंने बताया कि प्रदूषित सामान को जलाकर वातावरण को दूषित किया जा रहा है। इससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। बीमारियां फैलने का भी पूरा अंदेशा है। एसडीएम ने सूचना मिलते ही फैक्ट्री में छापा मारा और फैक्ट्री को बंद कराया।  एसडीएम ने फैक्ट्री मालिक सतीश को चेतावनी दी यदि दोबारा फैक्ट्री में कार्य शुरू किया तो कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

फैक्ट्री मालिक सतीश ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया है। यहां पर 18 साल से कार्य कर रहे है। आदेश के बाद कार्य को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें