फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल खट्टा गैंग पर घूम रही शक की सुई 

Mon, 07 Nov 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज देखती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर सेल्समैन सचिन शर्मा से 5.88 लाख रुपये के कैश लूट की घटना में पुलिस के शक की सुई राहुल खट्टा गैंग पर घूम रही है। पुलिस ने राहुल के बेहद करीबी से भी पूछताछ की। इसके अलावा कई संदिग्ध लोगों को थाने पर लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर सरेआम पेट्रोल पंप के सेल्समैन सचिन शर्मा को गोली मारकर जिस तरह से अपराधियों से कैश लूटा है। इससे स्पष्ट है कि अपराधी बेहद ही शातिर है। सीसीटीवी फुटेज में उनकी हुलिया देने के बाद ओर भी स्थिति स्पष्ट हो गई। जिस तरह से बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है कि इसी अंजाम में मोस्ट वांटेड रहे अपराधी राहुल खट्टा अपने गुर्गे के साथ देता था। हालांकि राहुल मारा गया। उसके गुर्गे अभी भी सक्रिय है। लुटेरे चमरावल रोड पर ही खड़े थ और वारदात को अंजाम देने के बाद चमरावल के रास्ते ही भागे है। इसी मार्ग पर राहुल का गांव खट्टा प्रह्लादपुर है। इस देख पुलिस अफसरों के शक की सुई राहुल खट्टा गैंग पर घूम रही थी। इसीलिए पुलिस ने राहुल के बेहद करीबी से पूछताछ की। 

कुछ पल में लूट लिए 5.88 रुपये 
बागपत। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक अपराधियों ने सेल्समैन सचिन शर्मा पर 11 बजकर 30 मिनट 54 सैकेंड़ पर अटैक किया। छह सैंकेंड़ में बदमाशों ने उसको गोली भी मार दी और 5.88 लाख रुपये कैश लूटकर आराम से फरार भी हो गए।  
विज्ञापन


कब क्या हुआ 
11:30:54 बजे : बदमाशों ने सचिन शर्मा पर अटैक किया 
11:33 बजे: घायल सचिन शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया 
11:35 : कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची 
11:45 बजे : एएसपी अजीजुल हक पहुंचे
12:05 बजे: व्यापारी नेता नंदलाल डोगरा पहुंचे 
1:00 बजे : एसपी पूनम मौके पर पहुंची 

दो बदमाशों के खिलाफ हुई एफआईआर 
बागपत। अंकित गुप्ता की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ (धारा 394 आईपीसी) रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने केस की विवेचना शुरु कर दी है। पेट्रोल पंप के सेल्समैन सचिन शर्मा, डौला गांव के रहने वाले है। उनका पिता बिनेश शर्मा है। 

यूनियन बैंक के गार्ड पर भी नहीं बंदूक 
बागपत। यूनियन बैंक में तैनात गार्ड पर बंदूक नहीं है। इस घटना के तुरंत बाद गार्ड बैंक से निकलकर बाहर आया था। यदि उनके पास असलाह होता तो अपराधियों और उनकी बीच मुठभेड़ हो सकती थी। 

चौराहे पर लगे पुलिस के कैमरे भी शोपीस 
बागपत। शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर लगे कैमरे शोपीस बनकर रह गए हैं।  शहर के चौराहे पर पुलिस ने दो साल पहले चार कैमरे लगाए थे। कुछ दिन चलने के बाद कैमरे बंद हो गए थे। तब से अभी तक कैमरे बंद हैं। घटना होने के बाद कैमरों की याद आती है। सेल्समैन सचिन से लूट होने के बाद हर किसी की जुबा पर इन कैमरों का जिक्र था। लोगों ने कहा यदि ये कैमरे चलते होते तो बदमाशों को पकड़ने में पुलिस को ज्यादा मदद मिलती। हालांकि बैंक में लगे कैमरे में अपराधी कैद हो गए हैं। उन फुटेज के सहारे ही पुलिस लुटेरों तक पहुंचने के प्रयास कर रही है। सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय स्वीकार करते हैं कि चौराहे पर लगे कैमरे खराब हो रहे हैं। इनको ठीक करने के लिए शासन से बजट की मांग की गई है। 

तीन अपराधी रहे घटना में शामिल 
बागपत। चश्मदीदों ने बताया  वारदात में तीन अपराधी शामिल रहे हैं। पहले तीनों चमरावल रोड़ पर खडे़ थे। जैसे ही सेल्समैन गाड़ी से उतरकर बैंक में जाने लगा, तभी दो बदमाशों ने लूटपाट कर दी। एक बदमाश बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहा। उसके बाद तीनों अपराधी आराम से फरार हो गए। 

बैंक कैशियर से धक्का मुक्की 
बागपत। घटना होने के बाद बैंक के कैशियर का व्यवहार ठीक न होने पर पीड़ित पेट्रोल पंप मालिक ईश्वर दयाल गुप्ता ने उससे धक्कामुक्की की। इससे वहां  अफरा-तफरी मच गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें