फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में वोटरों को रिझाने का अनोखा फंडा

Sun, 04 Oct 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की सभा के दौरान वोटरों को लुभाने के लिए रागिनी कलाकारों का भी सहारा लिया जाता है। यहां तो कलाकारों के बोल और ठुमके पर ही पंचायत का चुनाव परवान चढ़ता है। रागिनी कलाकारों द्वारा न सिर्फ उम्मीदवार का गुणगान किया जा रहा है, बल्कि लोगों का भी जमकर मनोरंजन हो रहा है।
विज्ञापन


बागपत जिले की रग-रग में रागिनी बसी हुई है। कलाकारों ने पंचायत चुनाव में ऐसा समा बांधा है कि यहां चुनाव ही रागिनियों के बोल पर थिरक रहा है। बागपत के खेकड़ा से लेकर अंतिम छोर ककड़ीपुर तक रागिनियों की धूम मची हुई है। सिंघावली अहीर और दाहा, दोघट में लगभग हर चुनावी सभा में लगातार रागिनी का आयोजन हो रहा है।

इन सभा में न सिर्फ कलाकार एतिहासिक मुद्दों पर रागिनी सुनाते हैं, बल्कि जिस उम्मीदवार की सभा होती है, उसकी शान में कसीदे पढ़े जा रहे हैं। यहां स्थानीय कलाकारों के अलावा हरियाणा से भी कलाकारों को बुलवाया गया है। इस अनोखे ट्रेंड के चलते जमकर भीड़ जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


एलईडी से प्रचार
सिर्फ रागिनियां ही नहीं अब नई तकनीक के जरिये भी प्रचार शुरू कराया गया है। वार्ड नंबर 17 से उम्मीदवार लंदन से एमबीए अभयवीर यादव ने गांवों में एलईडी टीवी लगवाकर प्रचार शुरू किया है। प्रचार का यह अनोखा तरीका देख लोग भी हैरत में हैं। रविवार की रात को फतेहपुर में एलईडी से प्रचार कराया, तो लोगों की भीड़ लग गई। गाड़ी में एलईडी लगाकर नई तकनीक ने चुनावी प्रचार को भी नई दिशा दी है। अन्य प्रत्याशी भी इस तरह से प्रचार शुरू करें तो कोई अचंभा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें