फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 सैंपल लिए, 200 से ज्यादा को होम क्वारंटीन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर मेें दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित एक निजी नर्सिंग होम के चिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। शुक्रवार को जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे कर 200 से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन किया और 53 लोगों के सैंपल लिए, वहीं सुरक्षा की दृष्टि से डीएम व एसपी ने नगर का भ्रमण कर लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी। साथ ही पुलिस सुरक्षा बढ़ाएं जाने के निर्देश दिएं।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार के नेतृत्व में गठित पांच टीमों ने पहले निजी नर्सिंग होम के चिकित्सक से मिलने-जुलने वाले लोगों का सर्वे किया। सर्वे कर 200 से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन किया, जबकि 53 लोगों के सैंपल लिए। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि जल्द ही अस्पताल को भी सील कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक इलैक्ट्रीशियन भी कोरोना पॉजिटिव मिला था, उसके एरिया को भी सील करने की तैयारी की जा रही है। उधर, डीएम शकुंतला गौतम व एसपी प्रताप गोपिन्द यादव ने शुक्रवार को नगर का भ्रमण किया। उन्होंने कई जगहों पर भीड़-भाड़ देखकर नाराजगी जताई। सीओ आलोक को कंटेनमेंट जोन में सख्ती करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से बिना वजह घर से न निकलने की सलाह दी। इस अवसर पर एसडीएम दुर्गेश मिश्रा, सीओ आलोक सिंह, कोतवाल अजय शर्मा, एसएसआई धीरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
क्वारंटीन सेंटर भेजे 45 मरीज
बड़ौत। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि लगातार बढ़ती संक्रमितों की संख्या को देखते हुए कोताना रोड स्थित चौधरी केहर सिंह को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। 45 मरीजों को वहां भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें