फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनौली में लोनिवि ने निशानदेही कराई

Sun, 16 Apr 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
विज्ञापन
बिनौली में निशानदेही करने पहुंची लो‌िनवि की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव बिनौली में शनिवार को लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) और पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण हुए स्थानों पर निशानदेही की और व्यापारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन


 शनिवार को  एसडीओ (लोनिवि) ललित कुमार, जेई आनंद कुमार, कानूनगो उमर मोहम्मद, लेखपाल गजेंद्र सिंह और रामपाल यादव, कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी नाहर सिंह पुलिस टीम के साथ  गांव में बिनौली बस स्टैंड पर पहुंचे और मेरठ - बड़ौत मार्ग पर अतिक्रमण हुए स्थानों को चिन्हित किया और मार्ग के दोनों तरफ 40 - 40 फुट के घेरे में आए निर्माणों पर निशानदेही की। 

टीम के अधिकारियों ने व्यापारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का समय दिया। इसके बाद प्रशासनिक टीम अतिक्रमण को तोड़ देगी। लोनिवि की निशानदेही के बाद गांव में मेरठ- बड़ौत हाईवे के दोनों तरफ दुकान कर रहे व्यापारियों में बेचैनी बढ़ गई है। अब उन्हें सरकारी अमले के कदम का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें