फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से जनता परेशान,भूख हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब का गंदा पानी लोगों के घरों में घुसा
विज्ञापन

बड़ौत। गांव रमाला से गंदे पानी की निकासी न होने के कारण जनता परेशान है। तालाब का गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान न होने पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण अमरपाल, प्रवीण कुमार का कहना था कि तालाब की सफाई न होने के कारण गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही है। तालाब पूरी तरह से भर गया है। गंदा पानी गांव की गलियों से होता हुआ लोगों के घरों में पहुंच गया है। तालाब किनारे वाले परिवारों ने तो घर खाली करके दूसरे स्थानों पर रहना शुरू कर दिया है। कोलेंद्र, राजू, रामपाल आदि का कहना है कि कई योजनाएं बीत चुकी हैं, लेकिन शिव मंदिर तालाब की सफाई नहीं कराई गई है। जिसके कारण हेल्ली वाली बस्ती, खेड़ा वाली बस्ती, कश्यप बस्ती में तो रास्तों पर जलभराव हो रहा है। ग्रामीणों के घरों की दीवारें जलभराव के कारण गिर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें