फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से लड़ाई को जनप्रतिनिधियों ने दी 25-25 लाख की निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से लड़ाई को जनप्रतिनिधियों ने अपनी निधि से 25-25 लाख की धनराशि देने की घोषणा की है। इस धनराशि से टेस्टिंग और स्क्रीनिंग के उपकरण की खरीद और ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना और अस्पतालों में बेड की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायकों से अपनी निधि से स्वास्थ्य सेवाओं के लिए धनराशि देने की अपील की थी। इसके बाद बड़ौत के विधायक और भाजपा नेता केपी मलिक और छपरौली के विधायक और भाजपा नेता सहेंद्र सिंह रमाला ने अपनी विधायक निधि में से 25-25 लाख रुपये देने की घोषणा की है। यह निधि मिलने से कोरोना से लड़ाई में काफी मदद मिलेगी। इस संबंध में सीडीओ अभिराम त्रिवेदी का कहना है कि दोनों विधायकों के पत्र प्राप्त हो गए हैं। जिन पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं बागपत विधायक योगेश धामा ने सीडीओ को पत्र लिखकर 25 लाख रुपये देने की घोषण की है।
सांसद केंद्र से गाइड लाइन आने पर करेंगे घोषणा
कोरोना से लड़ाई में जनप्रतिनिधियों के योगदान को लेकर सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह से बात करने का प्रयास किया तो उनके निजी सचिव विनीत चौधरी ने बताया कि अभी केंद्र की ओर से सांसदों को ऐसी गाइड लाइन जारी नहीं की गई हैं। एक-दो दिन में गाइड लाइन मिलने की उम्मीद है। गाइड लाइन मिलते ही सांसद निधि से धनराशि देने की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें