बागपत। कुंडू खाप के उत्तर प्रदेश के चौधरी गजेंद्र सिंह कुंडू ने शुक्रवार को मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर व गाजियाबाद के कई गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने जींद में 29 मार्च को होने वाले सम्मेलन में पहुंचने की अपील की।
उन्होंने बताया कि जींद में 29 मार्च को खाप सम्मेलन होगा। वहां हवन किया जाएगा और फिर समाज के मेधावियों को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया जाएगा। गोष्ठी में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, भाईचारा का संदेश देने, युवाओं को शिक्षित करने और समाज को आगे बढ़ाने पर विचार विमर्श होगा। उन्होंने रतौली, ढिंडाला, कस्थला, सलाहपुर, भभीसा, भारसी आदि गांवों में पहुंचकर समाज के लोगों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस दौरान चौधरी ओमप्रकाश, लोकेंद्र हेवा, अजय चौधरी आदि मौजूद रहे।