फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनियों में नियम विरूद्व निवेश करने के विरोध में धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों के भविष्य निधि के धन को निजी कंपनियों मेें नियम विरूद्व निवेश करने के विरोध में एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर चल रहा विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

तीसरे दिन समिति के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर व मण्डल सचिव सुरेन्द्र तोमर के संयुक्त नेतृत्व में जनपद के कर्मचारी एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर का कहना था कि पॉवर कारपोरेशन लखनऊ के अधीनस्थ सीपीएफ, ज2ीपीएफ के द्वारा विद्युत कर्मचारियों का सीपीएफ फंड, जीपीएफ फंड को निगम प्रबंधन ने असुरक्षित रूप से कुछ निजी कंपनियों मेें नियम विरूद्व निवेश किया। इससे कर्मचारियों का जमा धन व भविष्य में दुष्परिणाम होने की संभावना है। सरकार लगातार जनहित में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्य कर रही है। किसी भी अनियमिता के विरूद्व कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है। मण्डल सचिव सुरेन्द्र तोमर ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के देयो की जिम्मेदारी और आश्वस्त किया जाए कि कर्मचारियों का भविष्य निधि का धन सुरक्षित होगा। समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। संचालन जिला सचिव आरिफ ने किया। धरने पर अधिशासी अभियंता गोपाल ङ्क्षसह, एसडीओ राणा प्रताप, एसडीओ गोपाल, एसडीओ प्रभात भास्कर, धर्मपाल, आरिफ, सुनील, कपिल तोमर, संजय, रामनिवास, राधेश्याम गुप्ता, राकेश ढाका, सतीश, आंसु, यामीन, बुलचन्द, गुलशन कुमार, विकास, नरेन्द्र प्रताप, पवन कुमार, प्रदीप, सुनील, नरेन्द्र दूूहूण, राज सिंह, मुकेश शर्मा, प्रदीप, अतिफ, रवि प्रकाश, मनोज, कमलेश, नरेन्द्र प्रताप, वीरेन्द्र, राजीव, राम सिंह, कुलदीप गुप्ता, भरत सिंह राजपूत, मोहित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मुकेश पंवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें