फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में किया प्रदर्शन

Sun, 13 Aug 2017 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
गिरफ्तारी के लिए कोतवाली में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंबहेटा शेखा में पारुल हत्याकांड में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध कश्यप समाज के लोगों ने शनिवार को कोतवाली में जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी गई यदि तीन दिन के भीतर आरोपी नहीं पकड़े गए तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विगत 8 अगस्त को राजेश्वर की पुत्री पारुल (बीए की छात्रा) का शव गांव के जंगल में पड़ा मिला था। हत्यारों ने पारुल की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इतना ही नहीं हत्यारों ने पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर तेजाब उडे़ल दिया था।

इस मामले में मृतका पारुल के पिता ने गांव के  ही कंवरपाल के चार पुत्रों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था, लेकिन घटना के चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। 
विज्ञापन


इसी से क्षुब्ध होकर शनिवार को कश्यप समाज के लोग इकट्ठा होकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कोतवाल पंकज त्यागी ने उनकी बात सुनने की बजाए धमकाकर उन्हें कोतवाली से बाहर निकाल दिया। कोतवाल के रवैये को लेकर कश्यप समाज में भारी रोष है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी यदि तीन दिन के भीतर हत्यारोपी नहीं पकड़े गए तो राष्ट्रीय मूल निवासी एकता मिशन, आदर्श कश्यप विकास संगठन, भारतीय कश्यप विकास मंच और कश्यप संघर्ष विकास समिति के सदस्य सड़कों पर उतरकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। 

वहीं कोतवाल ने आरोप निराधार बताए हैं। प्रदर्शनकारियों में रूप बसंत, राजकुमार, संदीप, हरिराम कश्यप, धर्मपाल, किरतपाल, धर्मवीर, सतबीर, देशराज, रामभूल, मामचंद, मंगता, रणजीत, प्रदीप कश्यप आदि रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें