फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया

Mon, 03 Apr 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अधर में लटकी पुलिस भर्ती के मामले में अभ्यर्थी रविवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा। 
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने कहा उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की 2015 में ऑनलाइन प्रकिया शुरू हुई है। फिजिकल और शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच हो चुकी है। कुछ अभ्यर्थी ने भर्ती के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी। तभी से भर्ती अधर में लटकी है। कोर्ट का अभी फैसला नहीं आया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कराने का प्रयास किया जाए। इसमें रिटायर फौजी सुखपाल सिंह, प्रशांत तोमर, मोनू पंवार, सन्नी, अमित, प्रशांत, वरुण राणा, सचिन, कपिल तोमर, राहुल तेवतिया, पंकज, अमित आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
छात्रों को दी विज्ञान की जानकारी
बागपत। एमएम जूनियर हाईस्कूल में रविवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के निर्देशन में विज्ञान क्लब, विपनेट क्लब साइंस इनोवेशन एंड ह्यूमनिष्ठ संस्थान ने जागरूकता कार्यक्रम किया। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य मोहन गिरि प्रभारी योगेश कुमार ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर किया। छात्र-छात्राओं को विज्ञान की जानकारी दी। मेधावी सम्मानित किए। शालू गिरि, पूजा, गुलशन, अर्जन, शैेलेंद्र का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें