फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्हू मेें लगी आग

Mon, 03 Apr 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छपरौली
विज्ञापन
विज्ञापन
लूंब गांव में किरठल मार्ग पर स्थित चंदकी कश्यप के कोल्हू में अचानक आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कई लाख रुपये का सामान जल चुका था। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन


लूंब गांव में किरठल मार्ग पर नहर के किनारे चंदकी कश्यप का कोल्हू है। रविवार को अचानक कोल्हू में अचानक आग लग गई, इससे कोल्हू में काम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।

इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को फोन पर कोल्हू में आग लगने की सूचना दी। लोगों की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीबन चार घंटे की कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कोल्हू में रखी 20 बोरी खांड़, एक ट्रैक्टर-ट्राली, 200 क्विंटल गन्ना, 50 क्विंटल गुड़, 20 क्विंटल शक्कर, सात क्विंटल कच्ची खांड़ और ग्राहकों की दो भैंसा-बुग्गी राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों ने डीएम से हस्तक्षेप कर क्षतिपूर्ति का मुआवजा दिलाने की मांग की। पीड़ित ने देर रात रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें