फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली के विरोध में किसानों का हंगामा, प्रदर्शन

विज्ञापन
कंडेरा गांव में सहकारी चीनी मिल रमाला के क्रय केन्द्र पर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
शीघ्र समाधान न होने पर धरने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। कंडेरा गांव में सहकारी चीनी मिल रमाला के क्रय केंद्रों के तौल लिपिक पर घटतौली का आरोप लगाते हुए किसानों ने हंगामा किया। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर मिल परिसर में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कंडेरा गांव में सहकारी चीनी मिल रमाला के तीन क्रय केंद्र है। किसानों का आरोप है कि एक भी क्रय केंद्र पर बाट नहीं है। ओमबीर, राजेन्द्र, राजबीर, सुनील, सचिन, किरणपाल, पंकज आदि किसानों का कहना है कि तौल लिपिक जान बूझकर क्रय केंद्रों पर समय से नहीं पहुंचते है, ताकि किसानों की बुग्गी की भीड़ हो जाए और उन्हें घटतौली करने में आसानी हो सके। कई बार घटतौली की शिकायत किसान मुख्य गन्ना अधिकारी से कर चुके है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। किसानों ने केंद्रों पर बाट मंगवाकर जांच की मांग की। शुक्रवार को किसानों ने घटतौली का विरोध करते हुए हंगामा किया। उन्होंने शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर मिल परिसर में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। मुख्य गन्ना अधिकारी अजय कुमार का कहना है कि घटतौली की जांच कराकर दोषी तौल लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें