फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्मार्ट मीटर के विरोध में धरना दिया

Fri, 10 Jan 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बकाया गन्ना भुगतान दिलाने, स्मार्ट मीटर के विरोध आदि को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किसानों ने तहसील में धरना दिया। जहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष कोहित तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जनपद में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना चली हुई है। किसी भी सूरत में स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे, जिनका पुरजोर विरोध किया जाएगा। वहीं बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने से किसानों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा आवारा पशुओं का भी कोई समाधान नहीं किया जा रहा हैं, जो किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैंं। वहीं चकबंदी अधिकारियों पर भी किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर मोर्चा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष राममेहर सिंह, रूपेश कुमार, इकबाल, सुधीर, कालूराम, संजीव, ओमवीर सिंह, मनोज, विजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें