फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में ईपीई पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के चक्का जाम के एलान के चलते ईपीई (ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे) पर भाकियू और रालोद से जुडे़ किसानों ने शनिवार को धरना दिया। इससे ईपीई पर वाहनों का आवागमन दिन भर ठप रहा और सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलनरत हैं। उन्होंने चक्का जाम का एलान किया था। इस पर कोतवाली पुलिस ने सुबह ईपीई पर पहुंचकर वाहनों को आगे जाने से रोक दिया। वहीं, मवीकलां टोल नाके पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया। हरियाणा के कुंडली में चक्का जाम के चलते ईपीई पर मवीकला टोल नाके तक सैकड़ों वाहन खडे़ रहे। तेज गर्मी के चलते वाहन चालक व वाहनों में सवार लोग खासे परेशान नजर आए। दोपहर में करीब एक बजे भाकियू और रालोद से जुडे़ किसानों ने ईपीई पर धरना शुरू किया। कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह ने बताया कि कृषि कानून के विरोध में कुंडली में किसानों ने ईपीई पर धरना दिया। इस कारण वाहनों को यही रोक दिया। धरना देने वालों में भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह, खाप चौधरी जितेंद्र धामा, इंद्रपाल सिंह, उपेंद्र, ब्रजपाल, प्रदीप, धर्मेंद्र, सुरेश, प्रमोद, ओमपाल, राजपाल सिंह, हरपाल सिंह, विनोद, पप्पन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें