फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागीय कार्यो में रूचि न होने पर पंचायत सहायक को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जौनमाना गांव में विभागीय कार्यों में रुचि न लेने के मामले में ग्राम सचिव की रिपोर्ट पर बीडीओ व एडीओ पंचायत ने पंचायत सहायक को हटा दिया है।
विज्ञापन

ग्राम सचिव शैंकी राणा ने गत दिनों बीडीओ ज्योति बाला व एडीओ पंचायत सुधीर तोमर को एक पत्र भेजकर पंचायत सहायक हर्ष तोमर पर विभागीय कार्यों में रुचि न लेने की शिकायत की थी। ग्रामीण भी पंचायत सहायक के रवैये से खुश नहीं थे। इसके बाद बीडीओ ज्योति बाला ने अपने स्तर पर जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। फिलहाल ग्राम सचिव शैंकी राणा की संस्तुति पर पंचायत सहायक हर्ष तोमर को गांव से हटा दिया है। इस संबंध में एडीओ पंचायत सुधीर तोमर ने कहा कि विभागीय कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें