फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दोघट नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 30 लाख रुपये के प्रस्ताव मंजूर

Thu, 30 Oct 2025 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। दोघट नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में कस्बे में 30 लाख रुपये से विकास कार्य कराने के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इससे कस्बे में पेयजल व्यवस्था, सफाई व्यवस्था समेत अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


नगर पंचायत दोघट के कार्यालय में बुधवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कस्बे में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए पाइपलाइन मरम्मत, हैंडपंपों की मरम्मत के प्रस्ताव दिए गए। इनके अलावा सड़कों को गड्ढामुक्त कराने, सफाई, मार्गाों का निर्माण, स्लैब मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था में स्ट्रीट लाइटें लगवाने के प्रस्ताव पेश किए गए।
बोर्ड बैठक में कस्बे में विकास कार्यों के लिए 30 लाख रुपये के प्रस्तावों की मंजूरी दी गई। बोर्ड बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन संगीता पंवार और संचालन एसडीएम अमरचंद वर्मा ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार, दीपक सोलंकी, सभासद इमरान, अमित कुमार, अंकित पंवार, संदीप कुमार, सतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें