फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चिकित्सकों की तैनाती के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बागपत जिला अस्पताल में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और प्रयोगशाला तकनीशियनों की भारी कमी है। स्वास्थ्य विभाग ने इस कमी को पूरा करने के लिए शासन को पत्र लिखा है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना और पीकू-नीकू वार्डों को चालू करना है।
विज्ञापन

अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के 50 स्वीकृत पद हैं, लेकिन केवल 15 ही तैनात हैं। इससे 35 विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। इसके अलावा 11 एमबीबीएस डॉक्टरों की भी कमी है। बच्चों के उपचार के लिए बाल रोग विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ भी उपलब्ध नहीं हैं। नर्सिंग स्टाफ के 79 पदों में से केवल 23 पर ही तैनाती है। अस्पताल में एक भी प्रयोगशाला तकनीशियन नहीं है।
सीएमएस अनुराग वार्ष्णेय ने बताया कि शासन को पत्र भेजा गया है और जल्द ही तैनाती की उम्मीद है। अमर उजाला के संवाद न्यूज एजेंसी ने अपने अंक में चिकित्सकों की कमी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इस अभियान के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सक्रियता दिखाई। विभाग ने चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा। इसका लक्ष्य मरीजों को उचित उपचार सुनिश्चित करना है। वहीं पीकू-नीकू सेंटर को चालू करने के लिए विशेषज्ञों की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें