फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर से लूट

Fri, 01 Jul 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
डाका
विज्ञापन
बागपत-मेरठ मार्ग पर हमीदाबाद गांव से थोड़ा आगे बदमाशों ने प्रोपर्टी डीलर विक्रम पर हमला कर 56 हजार की नगदी, बाइक और मोबाइल लूट लिया। इस दौरान बदमाशों ने पीटकर उसका हाथ तोड़ दिया।
विज्ञापन

बली गांव के प्रॉपर्टी डीलर विक्रम सिंह बुधवार रात करीब नौ बजे बाइक द्वारा बागपत से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे हमीदाबाद गांव से थोड़ा आगे डेरी के पास पहुंचे। एक बदमाश ने विक्रम पर डंडे से प्रहार कर दिया। इससे उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सड़क पर गिर गई। तभी चार अन्य बदमाशों ने उनके पास लूटपाट शुरू कर दी।
  विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी बेरहमी से पिटाई की। बाद में गन प्वाइंट पर लेकर उनसे 56 हजार की नगदी, बाइक और मोबाइल लूटकर ले गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

  पता चलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने घंटो बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने पांच-छह संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें