ड़ौत में पैटिंग के माध्यम से लोगो को जागरूक करती छात्रा अवनी
- फोटो : BAGHPAT
बागपत/बिनौली/बड़ौत। माध्यमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने कोरोना के खिलाफ जंग शुरू कर दी है। चित्र बनाकर जागरूकता का संदेश दे रहे है। जिले भर के स्कूलों के बच्चों ने अपने घरों से ही यह पहल की है।
श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत, राजकीय इंटर कॉलेज बागपत, बावली और आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता के लिए चित्र बनाए हैं। प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा और धर्मपाल सिंह ने बताया कि अभिराज सिंह, शीतल, मनीषा, छवि आदि छात्र-छात्राएं कोरोना वायरस से बचाव और सफाई के लिए जागरूकता देने वाले चित्र बनाकर जागरूक कर रहे हैं। खुद जागरूक हों और दूसरों को जागरूक करें। पेंटिंग में सतर्कता ही बचाव का इलाज है, इस बात का भी संदेश दिया। श्रीराम इंटर कॉलेज की छात्रा अवनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस और डॉक्टरों का एक चित्र तैयार किया है।