फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावली के प्रोफेसर शेखर ने फ्रांसीसी दुल्हन के साथ की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बावली गांव निवासी हैदराबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शेखर की शादी शनिवार रात फ्रांस निवासी एमबीबीएस चिकित्सक पौलीन से हुई। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक मैरिज होम में हिंदू रीति रिवाज में दोनों ने सात फेरे लिये।
विज्ञापन

शेखर पुत्र योगेंद्र सिंह हैदराबाद विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं। वह छह साल पहले पीएचडी करने फ्रांस गए थे। वहां पर उनकी मुलाकात पौलीन पुत्री क्रिस्टोफर टोलन से हुई। पौलीन पेशे से चिकित्सक हैं। दोनों के बीच प्यार हो गया। उन्होंने शादी करने का मन बनाया। शेखर की इच्छा थी कि वह शादी हिंदू रीति रिवाज से अपने लोगों के बीच करेंगे। पौलीन भी इसके लिए तैयार हो गईं। इसके बाद शनिवार रात नगर के एक मैरिज होम में हिंदू रीति रिवाज से सात फेरों में बंधे। इस दौरान पौलीन का परिवार भी यहां आया हुआ है। हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी से पौलीन भी खासी प्रभावित हैं। उनका कहना है कि भारतीय संस्कृति बहुत उत्तम है। शादी के समय आपसी प्यार इतना कहीं नहीं देखने को मिलता है। उन्हें परिजनों एवं रिश्तेदारों ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें