फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 480 महिलाओं के स्वरोजगार के लिए गठित होंगे उत्पादन संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागपत। उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिलाओं की स्वरोजगार की राह आसान करने के लिए अब जिले में 24 उत्पादन संगठन गठित होंगे। प्रत्येक उत्पादन संगठन में 20 महिला सदस्य रहेंगी।
विज्ञापन

अन्न उत्पादन, फूलों की खेती, डेयरी तथा हैंडलूम उत्पाद आदि क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं के उत्पादन संगठन गठित होंगे। इनसे जुड़ने पर महिलाओं को स्वरोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे। महिलाओं को तकनीकी ज्ञान के साथ उत्पाद तैयार करने व बेचने में मदद मिलेगी। जिला मिशन प्रबंधक शाह फैसल अंसारी ने बताया कि उत्पादन संगठन की सदस्यों को कारोबार करने के लिए वित्तीय दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। समूह में कार्य करने से पूंजी निवेश में सभी का शेयर होगा। उत्पादन संगठन से जुड़ने पर महिलाओं को नवाचार का अवसर मिलेगा। इस तरह से सरकार का महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना उद्देश्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें