फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बढ़ गई किसानों की मुश्किलें

विज्ञापन
नहीं हो रहा समस्या का समाधान बच्चे होते है परेशान: बागपत-मेरठ रोड स्थित आर्य नगर कालोनी में हल्की ? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। मौसम की बदली चाल ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। दो दिन में करीब 15 मिलीमीटर बरसात हुई है। इससे गन्ने की छिलाई रोक देनी पड़ी, जबकि गेहूं बुवाई पर संकट खड़ा हो गया है। सब्जी उगाने वाले किसान भी चिंतित हैं। करीब 20 घंटे से रुक-रुककर हो रही बरसात के कारण आम जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण कई जगह जलभराव के हालात बन गए। बाजारों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार आधी रात से शुरू हुई बारिश बुधवार शाम तक भी रुक-रुककर जारी है। लगातार मौसम खराब होने का सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है। चीनी मिलों को अभी तक करीब एक सौ लाख क्विंटल गन्ने की आपूर्ति ही की जा सकी है जबकि 250 लाख क्विंटल गन्ना चीनी मिलों को आवंटित किया गया है। बारिश के कारण खेतों में पड़ा गन्ना खराब होने की आशंका है। गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल नहीं हुई, जिससे बृहस्पतिवार तक चीनी मिलों के भी नो केन होने की आशंका बन गई है।
कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के प्रभारी डॉ गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि गेहूं की बुवाई का समय निकल चुका है। बारिश ने रही सही कसर भी पूरी कर दी है। आने वाले कई दिनों तक मौसम खराब रहने की आशंका है। ऐसे में गेहूं की बुवाई नहीं हो सकेगी। जिले में भी गेहूं बुवाई का लक्ष्य 55 हजार 207 हेक्टेयर रखा गया था, लेकिन अभी तक करीब 40 हजार हजार हेक्टेयर में ही गेहूं की बुवाई हो सकी है। कृषि वैज्ञानिकों की सलाह है कि किसानों को गेहूं की बुवाई के बजाए अब फरवरी में गन्ने की बुवाई करनी चाहिए। आलू और अन्य सब्जियों के किसानों के सामने भी संकट है।
विज्ञापन

दिन का पारा 14.1 डिग्री तक गिरा
बागपत। बुधवार को अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री तक गिर गया। इसमें तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रात का तापमान 12.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सर्द हवा चलने से लोगों को परेशानी का सामना पड़ा। अधिकांश समय घरों में ही दुबके रहे। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 201 दर्ज किया गया। हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
जलभराव से बढ़ी मुसीबत, सड़कों पर जाम
बागपत। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से नगर और देहात क्षेत्र में कई जगह जलभराव के हालात बन गए। निर्माणाधीन दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर बारिश के बाद वाहनों का गुजरना भी मुश्किल हो गया। दिन में कई बार जाम के हालात बनें। बारिश के कारण बाजारों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।
आज बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम के आदेश पर बीएसए राजीव रंजन मिश्रा ने नौ जनवरी को कक्षा आठ तक के स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया है। बुधवार को भी सुबह प्रशासन ने ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टा करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें