खेकड़ा। जिला जेल के बंदियों ने पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले मेले को पॉलीथिन मुक्त रखने के लिए कपड़े के 12 हजार थैले बनाए हैं। अब यह थैले नगर पालिका खेकड़ा के माध्यम से फाल्गुनी मेले में लोगों को वितरित किए जाएंगे ताकि वहां प्रदूषण न फैल सके।
प्रदेश सरकार ने प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग पर रोक लगाई हुई है। पॉलीथिन के उपयोग पर रोक लगाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसके बावजूद लोग पॉलीथिन का उपयोग कर रहे हैं। अब जिला जेल के बंदियों ने पुरा महादेव मेले को पॉलीथिन मुक्त कराने के लिए कपड़े के 12 हजार थैले बनाए हैं, जो नगर पालिका के माध्यम से आमजन के उपयोग के लिए लोगों को वितरित कराए जा रहे हैं। बंदियों की इस पहल की लोग सराहना कर रहे हैं। पुरा महादेव मेले को पॉलीथिन मुक्त करने के लिए बंदियों ने कपड़े के 12 हजार थैले बनाए हैं, जो नगर पालिका के माध्यम से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं व कांवड़ियोें को वितरित कराए जाएंगे।