फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक प्रिंटर के बिना दस लाख की डिजिटल एक्स-रे मशीन पर जमा होने लगी धूल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिला अस्पताल में दस लाख रुपये से लगाई गई एक्सरे मशीन पर प्रिंटर के बिना धूल जमा होने लगी है। प्रिंटर न होने के कारण अस्पताल में डिजिटल एक्सरे नहीं हो रहे हैं। जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को घंटों तक इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से छह बार मुख्यालय बातचीत की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
जिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए आने वाले मरीजों को डिजिटल एक्सरे की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगभग दो माह पूर्व डिजिटल एक्सरे मशीन लगवाई गई थी। दो माह बीतने के बाद भी एक्सरे मशीन शुरू करने के लिए प्रिंटर नहीं मिल पाया है। प्रिंटर न होने के कारण अस्पताल में एक्सरे कराने के लिए आने वाले मरीजों को डिजिटल एक्सरे की सुविधा नहीं मिल रही है। अस्पताल में एक्सरे कराने के लिए आने वाले लोगों को एक्सरे के लिए घंटों इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीन शुरू होने पर एक मिनट में मिलेगा एक्सरे
जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन शुरू होने पर मरीजों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मशीन शुरू होने पर मरीज को एक मिनट में एक्सरे की सुविधा मिलेगी।
वर्जन-
एक्सरे कक्ष में डिजिटल एक्सरे मशीन इंस्टॉल करा दी है। प्रिंटर के अभाव में मशीन शुरू नहीं हो पाई है। शासन को कई बार प्रिंटर की डिमांड भेजी जा चुकी है। प्रिंटर आने पर अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन शुरू कराई जाएगी। -डॉ एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें