कार की टक्कर से बाइक सवार प्रधानाचार्य घायल
अमीनगर सराय। एक तेज रफ्तार कार ने रिटायर्ड प्रधानाचार्य की बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डौला हिसावदा मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे डोला निवासी रिटायर्ड प्रधानाचार्य सतबीर शर्मा बाइक से अपने पैतृक गांव फजलपुर जा रहे थे। तभी सराय की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पीड़ित का आरोप था कि कार चालक शराब के नशे में थे। तभी डोला की ही ओर से आ रहे दीपक पराशर ने शिक्षक को पहचानकर उन्हें निजी वाहन से निजी नर्सिंग होम में ले गए। सतबीर को सिर में चोट लगी है। --