फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जमीन के सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिले में लगातार दूसरे साल जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी हो रही है। बाजार दाम को देखते हुए नेशनल हाईवे व स्टेट हाईवे किनारे की जमीनों के बैनामों के आधार पर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इनके किनारे की जमीनों पर दस प्रतिशत सर्किल रेट बढ़ सकते हैं। गांवों के संपर्क मार्गों पर अभी सर्किल रेट नहीं बढ़ाया जाएगा।
यहां जमीनों के सर्किल रेट पिछले साल बढ़ाया गया था और नौ साल बाद यह बढ़ोतरी हुई थी, क्योंकि यहां वर्ष 2016 में सर्किल रेट बढ़े थे। इतने लंबे समय तक सर्किल रेट नहीं बढ़ाने का बड़ा कारण यह माना जा रहा था कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लिए 5365 किसानों की जमीन का अधिग्रहण करके मुआवजा दिया गया था। इसके अलावा हरियाखेड़ा में जमीनों के बैनामे कराए गए। सर्किल रेट बढ़ाने पर सरकार को इन जगहों का ज्यादा मुआवजा देना पड़ता।
विज्ञापन

वहीं जमीनों के बाजार भाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं और वह आसमान पर पहुंच गए हैं। इसलिए वर्ष 2025 में दस से तीस प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाया गया। अब दोबारा से लगातार दूसरे साल सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए सर्वे शुरू करा दिया गया है। बागपत, बड़ौत, खेकड़ा सभी जगहों के बैनामों को निकालकर उनके आधार पर आकलन किया जा रहा है कि सर्किल रेट कितना बढ़ाया जा सकता है। इसमें दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे और मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे के किनारे की जमीनों पर ज्यादा ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन

इन जमीनों को सबसे ज्यादा इनके आसपास ही खरीदा और बेचा जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि सर्किल रेट बढ़ाने का आखिरी फैसला शासन के निर्देशों व बैठक के आधार पर किया जाएगा। वहीं सर्किल रेट बढ़ता है तो इस बार उसमें अधिकतम दस प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें