बिनौली। प्राचीन सिद्ध शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर चंदायन परिसर में दो अप्रैल से 9 दिवसीय विशाल मेले का आयोजन होगा। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने मेले की सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मंदिर कमेटी के सचिव पूर्व प्रधान सोमदत्तपाल ने बताया कि करोना काल में दो वर्षों तक मेले का आयोजन नहीं हुआ था। इस वर्ष मंदिर परिसर में 2 अप्रैल से 11 अप्रैल तक रात्रि में विशाल मेले का आयोजन होगा। इसके मद्देनजर प्रशासन से अनुमति ले ली गई है। प्रधान मुहर सिंह उर्फ पप्पू ने बताया कि मंदिर कमेटी के सदस्यों ने मेले की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी है। मंदिर परिसर को लाइट डेकोरेशन, झालरों से सजाया जा रहा है। मेले में गगनचुंबी हिंडोले, नाव आदि मनोरंजक सामान लगाने का कार्य शुरू हो गया है। संवाद