फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटौल में डायरिया से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। गांव रटौल निवासी एक व्यक्ति तीन दिन से डायरिया से पीड़ित था। उसकी बृहस्पतिवार को मौत हो गई। इसके अतिरिक्त एक दिन में तीन मौत होने से कस्बे में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

रटौल निवासी रियासत (50) पुत्र असगर तीन दिन से उल्टी व दस्त से पीड़ित था। उसका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में जारी था। बताया कि इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को रियासत की मौत हो गई। इसके अतिरक्त काफी समय से बीमार चल रहे रटौल निवासी वाहिद कुरैशी (24) की हार्टअटैक के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। उधर, कस्बा निवासी इमामुद्दीन (62) पुत्र जहूर की भी बृहस्पतिवार को बीमारी के चलते मौत हो गईं। कस्बे के लोग मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हैं। संवाद
बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ने इस्तीफा दिया
बागपत। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नगेश कुमार ने बृहस्पतिवार को इस्तीफा अध्यक्ष को सौंप दिया। जिसमें उन्होंने बार की गतिविधियां बार हॉल में न कराने का आरोप लगाया। संवाद
विज्ञापन

14 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
बागपत। श्रीराम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन में चल रही विवि परीक्षा में बृहस्पतिवार को दसरी व तीसरी पाली में परीक्षा कराई गई। इनमें पंजीकृत 229 परीक्षार्थियों में से 14 अनुपस्थित रहे, जबकि 215 ने परीक्षा दी। परीक्षा से पूर्व सचल दस्ते ने परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की। इस दौरन वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक विजयपाल सिंह, सहायक केंद्र अधीक्षक डॉ. निरंजन सिंह, केंद्र अधीक्षक रोहित शर्मा, विजय वर्मा, हरीश चौहान, रामकिशोर, अंकित शर्मा, कविता मानव, मुक्ता वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें