फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। परिवहन विभाग की ओर से 15 साल पुराने डीजल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से वाहनों की लिस्ट तैयार कराई जा रही है। लिस्ट तैयार होने पर इन वाहनों की एनओसी जारी करने के बजाय इनको स्क्रैप कराया जाएगा।
विज्ञापन

एनसीआर में दस साल से अधिक पुराने डीजल वाहनों पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद वाहन स्वामी निर्देशों की अवहेलना कर सड़कों पर इनको दौड़ा रहे हैं। शासन ने 15 साल पुराने डीजल वाहनों की एनसीआर में एनओसी जारी करने बजाय स्क्रैप कराने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देश पर उपसंभागीय विभाग की ओर से 15 साल पुराने डीजल वाहनों की लिस्ट तैयार कराई जा रही है।
आरआई विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 9192 दस साल पुराने डीजल वाहन है। इनमें 5895 प्राईवेट और 3297 व्यावसायिक वाहन है। 15 साल पुराने डीजल वाहनों को स्क्रैप कराने के लिए लिस्ट तैयार कराई जा रही है। एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि शासन ने 15 साल पुराने डीजल वाहनों की एनओसी जारी करने के बजाए स्क्रैप कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें