फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी युवती

Fri, 21 Apr 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। प्रेम - प्रसंग के चलते कुछ माह पहले घर से भागे एक प्रेमी युगल को बृहस्पतिवार की परिजनों और पुलिस ने दिल्ली बस स्टैंड पर दबोच लिया। इस दौरान युवती ने प्रेमी के साथ जाने की जिद कर जमकर हंगामा किया। इससे वहां भारी भीड़ हो गई। किसी तरह परिजन युवती को अपने साथ ले गए। बाद में पुलिस ने युवक को जेल में भेज दिया। कुछ माह पहले बड़ौत के एक मोहल्ले में किराये पर रहने वाले एक युवक का वहीं पास के एक मकान में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग हो गया था। इसे लेकर दो-तीन माह पहले दोनों भाग निकले थे। बृहस्पतिवार को प्रेमी युगल किसी काम से बड़ौत आया हुआ था। तभी इसकी भनक परिजनों को लगी। 
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से परिजनों ने दिल्ली बस स्टैंड पर दबोचा लिया। इस दौरान जब युवती के परिजन युवती को घर ले जाने लगे तो वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। इसे लेकर वहां जमकर हंगामा किया। इससे वहां भारी भीड़ एकत्र हो गई। किसी तरह परिजन युवती को घर अपने साथ ले गए। 
बाद में पुलिस ने युवती के परिजनों की तहरीर पर युवती को बहला-फुसलाकर घर से भगाने के आरोप में युवक को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी युवक को जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें