फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की जांच रिपोर्ट पर अटकी 21 बंदियों की समयपूर्व रिहाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों की जांच रिपोर्ट पर अटकी 21 बंदियों की समयपूर्व रिहाई
विज्ञापन

बागपत। जिला कारागार में बंद सजायफ्ता 21 बंदियों की समयपूर्व रिहाई की आस अब अफसरों की जांच रिपोर्ट पर अटकी हुई है। जांच पूरी होने के बाद समयपूर्व रिहाई की गुहार लगाने वाले 21 बंदियों के भविष्य का फैसला होगा और उनकी रिहाई पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
जिला कारागार में बंद सजायफ्ता 21 बंदियों ने अपनी उम्र अधिक होने, बीमार होने, कारागार में उसके अच्छे आचरण से लेकर एवं अन्य कारणों का हवाला देते हुए समयपूर्व रिहाई की गुहार लगाई थी। जिसके बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने समयपूर्व रिहाई की गुहार लगाने वाले बंदियों के प्रकरणों की जांच पड़ताल की जा रही है। जिसमें पुलिस द्वारा बंदियों के समयपूर्व बाहर आने पर शांति व्यवस्था कायम रहने समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इसके अलावा जिला प्रोबेशन विभाग भी अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर रहा है। जो डीएम को सौंपी जाएगी। जिसकी रिपोर्ट के अनुसार समयपूर्व रिहाई की गुहार लगाने वाले 21 बंदियों के जेल में या फिर बाहर रहने पर फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में जिला प्रोबेशन अधिकारी तूलिका शर्मा का कहना है कि जांच रिपोर्ट तैयार कर ली गई है, जिसे डीएम को सौंपा जाएगा। उसके बाद ही समयपूर्व रिहाई की स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें