-पुलिस ने तहरीर पर छह लोगाें के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सरकुलर रोड की रहने वाली गर्भवती महिला को ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर देवर, सास, ससुर समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरकुलर रोड निवासी वसीम ने अपनी बेटी गुलफशा की शादी नगर के ही युवक वसीम से की थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन उसके बाद सास व ससुर दहेज की मांग को लेकर गुलफशा का प्रताड़ित करने लगे। गुलफशा ने बताया कि पति वसीम ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की। फिलहाल पति वसीम किसी काम से बाहर गए हुए थे, तभी देवर, सास, ससुर व ननद ने दहेज में 2 लाख रुपये लेने की बात कही। इंकार करने पर मारपीट की और घर से निकाल दिया। पुलिस ने गुलफशा की तहरीर पर देवर उमर, ससुर खलील, सास फरीदा, ननद रहमूना, सना व आसिफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।