बागपत। निवाड़ा के हाजी निसार अली हत्याकांड में पीड़ितों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। मृतक के भाई और वर्तमान प्रधान के पति सरवर को पुलिस सुरक्षा मिल गई है। एक सुरक्षा गार्ड दिया गया है।
हाजी नासिर अली की हत्या के गवाह निवाड़ा गांव के इखलाख पुत्र अंगूर ने प्रशासन से उसकी और उसके परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस की मांग की है। उसने मुख्यमंत्री के नाम भेजे ज्ञापन में निसार हत्याकांड के दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कराने की भी मांग की है। आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने प्रधान के पति सरवर को सुरक्षा दे दी है।
हत्यारोपी के घर में लगी आग।
हत्या की वारदात में आरोपी बनाए गए लालू के घर में शुक्रवार को आग लग गई। घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है, प्रकरण की जांच की जा रही है।