फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान के पहले जुमे पर की कोरोना महामारी से मुक्ति की दुआ

विज्ञापन
बागपत में रमजान के पहले जुमे पर मास्क लगाकर नमाज अदा करते अकीदतमंद - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। कोरोना महामारी के बीच रमजान माह के पहले जुमे को अकीदतमंदों ने मस्जिदों और इबादतगाहों में नमाज अदा कर अमन-चैन और कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए दुआ की। मस्जिदों तथा नमाज स्थल पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए नमाज अदा की।
विज्ञापन

नगर की मरकज वाली मस्जिद, जामा मस्जिद, मोमीन मस्जिद, छत्ते वाली मस्जिद, तकिए वाली मस्जिद में रोजेदार मास्क लगाकर पहुंचे। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मस्जिदों में अकीदत के साथ जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान अकीदतमंदों ने कोरोना महामारी से मुक्ति और देश में तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ की। तकरीर में रमजान माह की फजीलत को बयान करते हुए कहा गया कि हदीस में आया है कि रोजे के दौरान तुमको अगर कोई बुरी बात कहे तो उसे बर्दाश्त करो, किसी की चुगली मत करो, गुस्सा से दूर रहो, खुद और अपनी जुबान पर काबू रखो। यतीमों और बेसहारा लोगों का भी ख्याल रखो। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन सर्तक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें