-चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में हुई प्रतियोगिता
फोटो संख्या 7
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में सोमवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जहां प्रगति और केशव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता दो वर्गों में कराई गई, जिसमें कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जूनियर वर्ग में प्रगति ने प्रथम, अनन्या ने द्वितीय व विधि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में केशव ने प्रथम, लक्ष्य ने द्वितीय और वंशिका दांगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य जेपी सिंह, उपप्रधानाचार्या यामिनी चौधरी, सरोज तोमर आदि मौजूद रहे।