सीएम योगी आदित्यनाथ रमाला में ऊर्जा दक्ष पंप योजना के तहत 20 किसानों को पांच हॉर्स पावर के पंप नि:शुल्क देंगे। स्वच्छता अभियान में प्रेरणादायक कार्य करने वाले पांच ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसेडर शूटर डॉली जाटव सीएम योगी आदित्यनाथ को फूल भेंट करेगी।
किसानों के नलकूपों पर लगे मोटर, सबमर्सिबल, बिजली की ज्यादा खपत करते हैं। इससे किसानों को ज्यादा बिजली का बिल जमा करना पड़ता है। ऊर्जा दक्ष पंप योजना से जिले के बीस
किसानों को सीएम रमाला में लाभान्वित करेंगे। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी मौजूद रहेंगे।
इस दौरान 20 किसानों को निशुल्क ऊर्जा दक्ष पंप दिए जाएगे। किसानों से उनके पुराने समर्सिबल ले लिए जाएगे। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता योगेश कुमार का कहना है कि किसानों को लाभ होगा।
स्वच्छता अभियान के तहत सराहनीय कार्य करने वाले पांच गांव के प्रधानों को भी सम्मानित किया जाएगा। कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि उनके विभाग की ओर से पांच किसानों को सम्मानित किया जाएगा।
28 विभागों द्वारा लगाई जाएगी स्टाल
जिला विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला सहायक निबंधक सहकारी समिति, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण, जिला गन्ना अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, प्रबंधक पीसीडीएफ मेरठ, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के अध्यक्ष, प्रभागीय वनाधिकारी, प्रभारी अधिकारी कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा, प्रबंधक वैकल्पिक ऊर्जा बागपत, प्रबंधक अग्रणी बैंक, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बागपत, सेवा अभियंता यूपी स्टेट एग्रो इंडस्ट्रियल कारपोरेशन लिमिटेड, क्षेत्रीय प्रबंधक इफको, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकलांग कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिचाई, अधिशासी अभियंता नलकूप, जिला उद्योग केंद्र बागपत, जिला प्रबंधक यूपी स्टेट एग्रो बागपत, बेसिक शिक्षा अधिकारी, नगरीय विकास अधिकारी (डूडा) द्वारा स्टाल लगाई जाएगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी छात्राएं
रमाला। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट की छात्राएं रमाला चीनी मिल में शनिवार को होने वाले सीएम के कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि छात्रा काजल शर्मा, उर्वशी, सीमा पंवार, नीतू, राधा, ज्योति सैनी, अंजली, दीपांशी पंवार, पूजा शर्मा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। ब्यूरो