बागपत। सुल्तानपुर हटाना के नवनिर्वाचित प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों ने शनिवार को पुलिस सुरक्षा के बीच शपथ ग्रहण की। सुल्तानपुर हटाना गांव के नवनिर्वाचित प्रधान सचिन कुमार पुत्र देवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को डीएम व एसपी कार्यालय पर शिकायत पत्र दिया था। बताया था कि ग्राम पंचायत सदस्यों के उप चुनाव में मतगणना के दौरान गड़बड़ी की गई थी। हारे हुए प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया था। बाद में शिकायत करने पर विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया गया। उन्होंने शपथ ग्रहण शनिवार को होने वाले शपथ ग्रहण के दौरान शांति भंग होने की आशंका जताई थी। अधिकारियों से शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पुलिस फोर्स मांगी थी। ग्राम सचिव पर भी कई आरोप लगाए थे। शनिवार को शांति भंग की आशंका के चलते शपथ ग्रहण स्थल पर फोर्स तैनात रही। शपथ ग्रहण शांतिपूर्वक हुआ। इसके अलावा ढोढरा गांव में भी ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों ने शपथ ग्रहण की।
अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र के ग्राम चौहलदा में प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार उर्फ बॉबी सहित सभी 13 ग्राम पंचायत सदस्यों को ग्राम सचिव गंगाराम ने शपथ दिलाई। शपथ के बाद ग्राम प्रधान ने कहा कि वह गांव के विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराएंगे।