खेकड़ा के जगमोहन कॉलेज ऑफ लॉ में विदाई पार्टी में शामिल शिक्षक और विद्यार्थी। स्रोत शिक्षक
खेकड़ा। कस्बे के जगमोहन कॉलेज ऑफ लॉ में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर विदाई दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के अध्यक्ष शिवमोहन शर्मा, डा. रीता शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों की रैंप वॉक, चेयर गेम, स्पून गेम, डांस प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया।
महाविद्यालय के सचिव प्रणीत मोहन शर्मा व डायरेक्टर जनरल नरेंद्र शर्मा ने बताया कि एलएलबी अंतिम वर्ष के विद्यार्थी प्रदीप मिस्टर फेयरवेल व कीर्ति जांगड़ा मिस फेयरवेल बनीं। इस मौके पर निधि त्यागी, चेतन, हरिओम ठाकुर, अंकित चौहान, फरहत जहां, कपिल राणा, सुजाता सिंधु, सहनवाज, उपकार त्यागी मौजूद रहे।