फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा चढ़ते ही हांफने लगी बिजली व्यवस्था, 15 दिन में फुंक गए 150 ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
बड़ौत में सीटीआर वर्कशाप पर ट्रान्सफार्मर की जांच करते सीडीओ - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। चार दिनों से गर्मी ने भी तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। पारा करीब 40 डिग्री के पास है। गर्मी शुरू होते ही विद्युत ट्रांसफार्मर जवाब देने लगे हैं। आलम यह है कि दो सप्ताह के अंदर करीबन 150 विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं। लॉकडाउन के बावजूद सीटीआर वर्कशाप पर तैनात कर्मचारी इनकी मरम्मत कार्य में जुटे है।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सीटीआर वर्कशाप से जनपद के करीबन 200 गांव जुडे़ है। सीटीआर पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को गर्मी बढ़ते ही बिजली व्यवस्था पटरी पर रखने में मशक्कत करनी पड़ रही है। मगर, तापमान बढ़ते ही विद्युत ट्रांसफार्मर भी जवाब देने लगे है। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि दो सप्ताह के अंदर करीबन 150 विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक चुके है। सीटीआर वर्कशाप पर तैनात एसडीओ प्रवेश गिरि ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान घरों में रह रहे लोगों को किसी तरह परेशानी न हो, इसी के मद्देनजर कर्मचारी जुटे हुए है। जिस गांवों से विद्युत ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना प्राप्त हो रही है, तत्काल प्रभाव से कर्मचारियों को भेज फुंक गए विद्युत ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाया जा रहा है।
बढ़ सकती है मुसीबत
बड़ौत। इस समय सीटीआर वर्कशाप पर करीब 406 विद्युत ट्रांसफार्मर सही रखे हुए है। यदि जल्द लॉकडाउन नहीं खुला तो दिक्कतें आ सकती है। एसडीओ के मुताबिक वर्तमान जो सामग्री सीटीआर वर्कशाप पर रखी है, उससे ही अधिकांश ट्रांसफार्मर तैयार किया जा रहे है। अब सामग्री समाप्ति की ओर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटीआर पर रखे ट्रांसफार्मर की स्थिति
10 केवी 2
16केवी 12
25केवी 117
63केवी 96
100केवी 113
160केवी 3
250केवी 2
400केवी 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें