फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में फंसे मास्टर जी दे रहे ऑनलाइन परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लॉक डाउन में स्कूली बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों की भी ऑनलाइन क्लास चल रही है। शासन स्तर से शिक्षकों को ऑनलाइन ट्रेनिंग के साथ उनके सीखने की क्षमता, बच्चों को सिखाने की प्रक्रिया व बच्चों को शिक्षण कराने की व्यवस्था की परख की जा रही है। शासन ने शिक्षकों के व्हाटसएप नंबर पर दस अंक का प्रश्नपत्र भेजकर परीक्षा ली। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य शिक्षण को आसान बनाना है।
विज्ञापन

लॉकडाउन होने के बाद भी शासन ने स्कूली बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण कराने के निर्देश दिए। शिक्षक बच्चों को व्हाटसएप समूह बनाकर शिक्षण करा रहे हैं और उनका परीक्षण भी ऑनलाइन किया जा रहा है। शासन से मिशन प्रेरणा के अंतर्गत शिक्षकों को दो चरणों में चार किताबें भेजी। इनमें प्रथम चरण में तीन व दूसरे चरण में एक किताब भेजी और पांच चरणों में दस-दस अंक की पांच परीक्षाएं आयोजित कराई। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्राथमिक विद्यालय बालैनी नंबर दो के प्रधानाध्यापक राकेश यादव ने बताया कि पेपर का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को बच्चों को अच्छी तरह शिक्षण कराना, बच्चों के समक्ष किए जाने वाले पाठ का प्रस्तुतीकरण, बच्चों से मैटीरियल से चित्र बनाना, पौधों की पत्तियों से पौधों की पहचान कराना, बच्चों को जल्दी कैसे सिखाया जाए के अलावा शिक्षण के आसान तरीके से संबंधी पेपर लिए गए थे।
इन विषयों पर दी जा रही है शिक्षकों को ऑनलाइन ट्रेनिंग
बागपत। राकेश यादव ने बताया कि फिलहाल शिक्षकों की समझ बढ़ाने व बच्चों को सीखाने के आसान तरीकों के लिए शासन स्तर से शिक्षकों को चिंतन सीखने की प्रक्रिया, क्रिटिकल कक्षाओं में प्रिंट भरा वातावरण, समझ से पढ़ने की रणनीति, स्पष्ट समस्या का समाधान करना, मेल-मिलाप कराना, चित्रों से कहानियों का शिक्षण कराना, आओ अक्षरों से खेले, आओ चित्रकोश बनाएं तथा इनाम प्रणाली का प्रशिक्षण दिया जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें