फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में अाई आंधी सेे विद्युत सप्लाई ठप

Mon, 30 May 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत (ब्यूरो)। छह दिन बाद ऊर्जा निगम के अफसरों ने क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई तो, शनिवार की रात में आई तेज आंधी  ने फिर से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त कर दी। तेज आंधी   से सैकड़ों खंभे और विद्युत लाइनेें टूटकर जमीन पर जा गिरी। इससे सैकड़ों गांव में फिर से अंधेरा पसरा गया। समस्या को लेकर लोगों मेें नाराजगी है ।
विज्ञापन


 गत रविवार की देर शाम आई बारिश जहां लोगों के लिए राहत लेकर आयी, वहीं तेज आंधी आफत बन गयी थी। आंधी और तूफान से पूरे जनपद में दो से ढाई हजार विद्युत पोल टूट गए थे। पांच-छह दिनों की कड़ी मेहनत के बाद ऊर्जा निगम के अफसरों से दोबारा से सप्लाई सुचारु कराई तो शनिवार की रात्रि आई तेज आंधी  ने फिर से सप्लाई व्यवस्था ध्वस्त कर डाली।  तेज आंधी   से दोघट, दाहा, बामनौली, टयौढी, लुहारी, खेड़ी प्रधान, सरूरपुर, बोहला, ढिकाना, वाजिदपुर, औसिक्का, बाम, बावली, हिलवाड़ी, सिरसली, छपरौली सहित सैकड़ों गांवों की विद्युत सप्लाई ठप कर दी। 

इस संबंध में एक्सईएन प्रथम के जेई पवन औैर एक्सईएन द्वितीय के जेई इंद्रपाल और विकास ने कहा एक सप्ताह में विभाग को आंधी और तूफान से करीबन 50 लाख रुपये का फटका लगा है। 
विज्ञापन

दूसरी तरफ यशवीर तोमर, राजवीर सिंह एडवोकेट, जयवीर, पंकज,प्रधान छछरपुर अनिल एडवोकेट, रविंद्र प्रधान         बिजरौल, पूर्व प्रधान लुहारी राजपाल, सुधीर दांगी आदि ने  शीघ्र विद्युत सप्लाई चालू कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें