फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
फाल्ट के कारण हुई आपूर्ति ठप, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। फाल्ट के कारण कस्बे में बुधवार सुबह छह से दोपहर तक दो बजे बिजली आपूर्ति ठप रही। इन आठ घंटे में लोगों के जरूरी कार्य और लघु उद्योग धंधे प्रभावित हो गए। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

कस्बे में पुलिया के पास व सोसाइटी के पास बिजली की लाइन में फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति बुधवार सुबह 6 बजे के करीब ठप हो गई। दोपहर दो बजे आपूर्ति चालू हुई। कस्बा निवासी मुकेश रोहिल्ला, विजय मानव आदि का कहना है कि रात को भी कई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही थी। इस कारण रात भर लोगों को जागकर बितानी पड़ी। दिन में कई घंट आपूर्ति ठप होने से लोगों के जरूरी कार्य प्रभावित हुए। इनवर्टर भी जवाब दे गए। गर्मी में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने व्यवस्था में सुधार की मांग की है। उधर, ऊर्जा निगम के कर्मचारी शफीक अहमद ने बताया कि दो बजे बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें