ग्रामीण क्षेत्रों में तीन घंटे और नगर में एक घंटा बाधित रही आपूर्ति
बिजली आपूर्ति बंद होने से गर्मी में लोगों को उठानी पड़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। तेज हवा के बाद शुक्रवार शाम अमीनगर सराय व बिलौचपुरा बिजलीघर से जुडे़ लगभग 20 से 25 गांव में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। हवा सामान्य होने पर तीन घंटे बाद गांवों में सप्लाई शुरू हुई। इससे ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। नगर में भी एक घंटे का कट लगा। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार शाम को तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश में नगर से लेकर देहात तक की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। नगर क्षेत्र में एक घंटे तक बिजली गुल रही। वहीं, देहात में तीन घंटे तक बिजली की सप्लाई ठप रही। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरा छा गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को तेज हवा के कारण अमीनगर सराय बिजलीघर और बिलौचपुरा के बिजलीघर से जुडे़ सिंघावली अहीर, बालैनी, पुरा महादेव, बिलौचपुरा, हिसावदा, फतेहपुर, बुढ़सैनी, दत्तनगर, बुढ़सैनी समेत लगभग 20 से 25 गांवों की सप्लाई बाधित हो गई।
आम की फसल को नुकसान
चांदीनगर। शुक्रवार को तेज आंधी से जहां आम की फसल को नुकसान हुआ। वहीं, विद्युत लाइन में फाल्ट आने से कस्बा रटौल सहित क्षेत्र के कई गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप रही। बाग मालिक सुखवीर, बाबू व सलीम का कहना है आंधी से आम की फसल में काफी नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त बिजली की लाइन में फाल्ट आने से कस्बा समेत कई गांव में पूरी रात सप्लाई बंद रही।
वर्जन
तेज हवा और बारिश के कारण नगर में लगभग एक घंटे और कस्बा अमीनगर सराय और बिलौचपुरा बिजलीघर से जुडे़ ग्रामीण क्षेत्रों में तीन घंटे आपूर्ति ठप रही। आंधी बंद होने के बाद सप्लाई शुरू करा दी गई।-अमर सिंह, एक्सईएन ऊर्जा निगम